कसौली गोलीकांड : SP सोलन पर गिरी गाज, सरकार ने किया तबादला

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 10:27 PM (IST)

शिमला (विकास): कसौली गोलीकांड में चौतरफा घिरी जयराम सरकार एक्शन में आ गई है। इसी कड़ी में सरकार की पहली गाज जिला पुलिस अधीक्षक सोलन पर गिरी है। इसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक सोलन मोहित चावला के तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही ए.एस.पी. सोलन (एच.पी.एस.) डा. शिव कुमार को पुलिस अधीक्षक सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 


बैठक के बाद जारी की अधिसूचना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को दिल्ली से लौटते ही गृह, पुलिस व सी.आई.डी. अधिकारियों के साथ अहम उच्च स्तरीय बैठक की, जिसके बाद यह अधिसूचना जारी हुई। कसौली हत्याकांड मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला है। बीते दिन कांगे्रस ने जहां प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके, वहीं वीरवार को लचर कानून व्यवस्था पर राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।


अन्य पर जल्द गाज गिरने के आसार
कसौली हत्याकांड केस में जल्द ही कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सी.आई.डी. ने भी एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी है। इसके तहत कुछ कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News