लड़की को जबरदस्ती पकड़ कर दुकान के अंदर ले गया फौजी, सहेलियों ने बचाया

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 11:19 PM (IST)

बड़सर: उपमंडल बड़सर की एक पंचायत में एक फौजी द्वारा 20 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में उसने बताया कि आरोपी उसे पकड़कर जबरदस्ती एक दुकान के अंदर खींच कर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की द्वारा शोर मचाने पर उसकी कुछ सहेलियों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

लड़की का मोबाइल छीनकर तोड़ डाला

इसके बाद दुकान से बाहर जाने पर आरोपी ने लड़की को दोबारा से घेर लिया तथा उसका मोबाइल भी छीन कर फैंक दिया। इस छीना-झपटी के बीच पीड़ित लड़की का मोबाइल भी टूट गया। डरी-सहमी लड़की ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया है। डी.एस.पी. बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News