पुलिस भर्ती पेपर लीक केस : सोलन पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 09:54 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक केस में तीसरी चार्जशीट अदालत में दायर की गई है। जिला सोलन पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट अर्की में 29 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इनमें 19 आरोपी सोलन, 2 मंडी, 1 हरियाणा और 7 बिहार से संबंध रखते हैं। इससे पहले कांगड़ा पुलिस 91 और सीआईडी 61 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। ऐसे में अब तक गिरफ्तार 171 में 149 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है। पेपर लीक केस में सोलन जिले के अर्की पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420, 120 बी और 201 के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना पुलिस ने 16 एजैंट, 12 अभ्यर्थी और 1 अभिभावक के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की। 

एसआईटी की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि लिखित परीक्षा का पेपर प्रिटिंग प्रैस के एक कर्मचारी (पेपर कटर) सुधीर ने लीक किया था। इसके बाद उसने बिहार में अपनी जान-पहचान वाले को पेपर व्हाट्सएप पर भेजा था, जिसके बाद यह अलग-अलग गिरोह के पास पहुंचा और तत्पश्चात पेपर को बेचने का ताना-बाना बुना गया। इस मामले में अलग-अलग राज्यों की गैंग संलिप्त है, जिन्होंने संगठित होकर पेपर लीक करवाया। 

पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही एसआईटी : कुंडू
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पेपर लीक केस में एसआईटी जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक केस में एसआईटी परीक्षा संचालन में शामिल पुलिस अधिकारियों की भूमिका को भी जांच रही है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय ने बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज का भी गठन किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News