Solan: बहू के साथ गंदी हरकत करने के आरोप में 58 वर्षीय ससुर गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 04:49 PM (IST)

सोलन (अमित): बहू के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस थाना कसौली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका ससुर उसके साथ 5-6 वर्षों से जबरदस्ती कर रहा है। 2 अगस्त, 2025 को दिन के समय जब यह घर पर मौजूद थी तो ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की।
इस पर वह अपने मायके चली गई तथा सारी बातें अपनी माता को बताईं। उसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए तथा उसके बाद आरोपी सीता राम (58) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।