मौसम ने बदली करवट, रोहतांग, बारालाचा दर्रे में बर्फ के फाहों से हुआ सैलानियों का स्वागत

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 09:25 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान रिकार्ड तोड़ रहा है, वहीं पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में पर्यटक समर सीजन में भी माइनस तापमान का आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को रोहतांग व बारालाचा दर्रे में सैलानियों का स्वागत बर्फ  के फाहों से हुआ। वीरवार शाम को हल्की बर्फबारी होने से रोहतांग की वादियां पहले से आकर्षक हो गई थीं लेकिन शुक्रवार को रोहतांग गए पर्यटक आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख उत्साहित हो उठे। हालांकि हल्की बर्फबारी हुई लेकिन पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का खूब आनंद लिया। शुक्रवार को रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा में हिमपात हुआ। समर सीजन के चलते पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। हालांकि अधिक संख्या में अभी तक पर्यटक नहीं आ रहे हैं लेकिन पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। शुक्रवार को भी 1200 पर्यटक वाहनों के अलावा 5 इलैक्ट्रिक बसें रोहतांग दर्रे में पहुंचीं। दिन भर पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। 

दूसरी ओर हल्की बर्फबारी होने से चोटियां भी निखर उठी है। कुंजुम दर्रे के साथ लगतीं ऊंची चोटियों सहित लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। सुबह से दोपहर तक लाहौल में धूप खिली रही। वहीं, मनाली की ऊंची चोटी मकरवेद, शिकरवेद, सैवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा व हामटा पास आदि में बर्फ के फाहे गिरे हैं। मनाली एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रोहतांग सहित ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में सैलानी बर्फ  का आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News