पशुशाला में सांप ने डसा किशोर, अस्पताल ले जाते तोड़ दिया दम

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 05:47 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): लोअर अन्दौरा में सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंचायत लोअर अन्दौरा के वार्ड नम्बर-5 का निवासी अमन (15) पुत्र बहादुर सिंह पशुशाला में मशीन से घास काटने के बाद घास एकत्र कर रहा था। इस दौरान सांप ने उसकी उंगली को डस लिया। अमन ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे बताया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान पंकज कौंडल ने बताया कि अमन 10वीं कक्षा में पढ़ता था और वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News