Shimla: योगी आदित्यनाथ ने एचपीयू के प्रो. विवेकानंद की पुस्तक राज्यपाल को भेंट की

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 08:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. विवेकानंद तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक सनातन समागम महाकुंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल को भेंट की है। प्रो. तिवारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अम्बेदकर पीठ के अध्यक्ष हैं। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने अपने एक्स हैंडल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑफिस के एक्स हैंडल पर पोस्ट की है। प्रो. तिवारी ने एक साथ 61 पुस्तकें प्रकाशित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी 150 से ज्यादा पुस्तकें और 250 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं जिनका लोकार्पण आरएसएस प्रमुख, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व कई राज्यों के राज्यपाल कर चुके हैं। प्रो. तिवारी को प्राप्त अनेक सम्मानों में भारत भारती तथा शारदा शताब्दी सम्मान विशेष उल्लेखनीय है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News