Shimla: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 11:13 AM (IST)

शिमला, (संतोष): राजधानी शिमला में रह रही ऊना निवासी 2 बच्चों की विधवा महिला से ऊना जिले के ही रहने वाले एक आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

आरोपी महिला से 4 वर्ष छोटा है और अब दुष्कर्म करने के बाद महिला को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके 2 बच्चे हैं तथा महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

महिला पुलिस थाना बी.सी.एस. में दर्ज करवाई रिपोर्ट में 34 वर्षीय विधवा महिला ने बताया कि 30 वर्षीय शुभम नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News