Weather Update: सावधान! प्रदेश में फिर बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:09 PM (IST)

शिमला: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 17 से 19 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है। 17, 18 और 19 अप्रैल को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है और इन 3 दिनों के लिए प्रदेश में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया है।

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंची शिखरों पर हिमपात होने की संभावना है। सोमवार को शिमला व मनाली सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। अप्रैल महीने में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने पहले ही सेब के बगीचों और रबी की फसलों को काफी नुक्सान पहुंचाया है। अब 17 अप्रैल से दोबारा शुरू होने वाला स्पैल किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News