Weather Update: प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, वर्षा व बर्फबारी के आसार

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 11:21 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 फरवरी और 3 व 4 मार्च को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों में ऊंचे पहाड़ी व आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अपितु 27 व 28 फरवरी के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री के गिरावट की संभावनाएं हैं। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली, लेकिन हवाएं भी चली।

बुधवार शाम को राजधानी शिमला को कोहरे के आवरण ने अपनी जद में ले लिया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान ऊना में 28.5 व राजधानी शिमला में 17.3 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जनजातीय इलाकों में अभी भी पारा शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है। हालांकि कई जगह तापमान में उछाल भी आया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री, ताबो में माइनस 4 व कल्पा में 1.6 डिग्री रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News