Shimla: रिज मैदान पर हाथ में भाला और बाज लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:31 PM (IST)

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला के ऐतिहासिक और अति सुरक्षित माने जाने वाले रिज मैदान पर उस समय लोग और पर्यटक हैरान रह गए, जब एक व्यक्ति हाथ में खतरनाक भाला और बाज लेकर बेखौफ घूमता हुआ नजर आया। पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच इस अजीबो-गरीब दृश्य से कुछ देर के लिए कौतूहल और हलचल का माहौल बन गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मी ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और त्वरित कार्रवाई की

पुलिस कर्मी ने बिना समय गंवाए उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए उसे अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति कौन है और इतने भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में हथियार व जंगली पक्षी लेकर घूमने के पीछे उसका क्या मकसद था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News