Shimla: विधायक संजय अवस्थी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सरकार ने मांगा 6 सप्ताह का समय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 09:57 PM (IST)

शिमला (मनोहर): प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को विधायक संजय अवस्थी के खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी के आरोपों से जुड़े मामले को वापस लेने के संबंध में जरूरी निर्देश कोर्ट के समक्ष पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में संजय अवस्थी ने हाईकोर्ट में विशेष न्यायाधीश सोलन द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी है। सरकार ने उक्त तथ्य की पुष्टि के लिए उस समय 2 सप्ताह का समय मांगा था। न्यायाधीश विरेंदर सिंह के समक्ष एक बार फिर सरकार ने उक्त तथ्य की पुष्टि के लिए 6 सप्ताह के अतिरिक्त समय की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News