Shimla News : हिमाचल प्रदेश की पहली ''हरित पंचायत'' बनी शिमला की धारेच ग्राम पंचायत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:27 AM (IST)

Shimla News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के धारेच ग्राम पंचायत में 500 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह सतत विकास की दिशा में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ धारेच हिमाचल प्रदेश की पहली 'हरित पंचायत' बन गई है। लगभग 1.94 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस परियोजना का निर्माण जनवरी 2025 में शुरू हुआ और इसे 30 मार्च 2026 को बिजली ग्रिड से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 वर्षों की अनुमानित जीवन अवधि वाली यह परियोजना राज्य में सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र प्रतिदिन लगभग 3,000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है, जिसकी अनुमानित वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग आठ लाख यूनिट है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News