Shimla: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी गिरते राजनीतिक स्तर का प्रमाण : सिकंदर

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 05:29 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के गिरते राजनीतिक स्तर का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी गाली की राजनीति और नकारात्मक मानसिकता का परिचय दिया है। डा. सिकंदर कुमार ने शिमला से जारी बयान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना न केवल पद की गरिमा के विरुद्ध है, बल्कि यह देश की 1.4 करोड़ जनता का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले सोनिया गांधी, मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी भी इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए तत्काल पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News