Himachal: महिलाओं के कपड़े पहनकर आए चोर, दुकान से ले उड़े नकदी

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:45 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी अब नए-नए तरीके अपनाकर चोरी कर रहे है। ताजा मामला न्यू शिमला के बीसीएस (BCS) इलाके का है, जहाँ शातिर चोरों ने महिलाओं का पहनावा ओढ़कर एक दुकान में सेंधमारी की।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की चालाकी

यह घटना बीसीएस स्थित 'दयाराम बॉटल स्टोर' में हुई। दुकान के मालिक जब सुबह अपनी दुकान पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखे 35,000 रुपये गायब थे।

जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वे भी दंग रह गए। फुटेज में दो लोग महिलाओं के कपड़े पहने हुए दिखाई दिए, जिन्होंने अपने चेहरे भी ढके हुए थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने महिला वेश इसलिए धारण किया ताकि किसी को उन पर शक न हो और उनकी पहचान छिपी रहे।

पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। एसएसपी शिमला, गौरव सिंह के अनुसार, शहर में सक्रिय किसी गिरोह का हाथ होने की संभावना है। साथ ही, पुलिस उन युवाओं पर भी नजर रख रही है जो चिट्टे (ड्रग्स) के आदी हैं, क्योंकि पहले भी नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने वाले कई अपराधी पकड़े जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News