Himachal News: आजादी के 75 वर्षों बाद मिला मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नादौन में बस डिपो

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 11:13 PM (IST)

शिमला (संतोष): जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र नादौन को आजादी के 75 वर्ष के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम का बस डिपो और बस स्टैंड मिल गया है। इस संबंध में निदेशक परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक में अपने चुनावी क्षेत्र को बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी, जिसको अब अमलीजामा पहनाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News