Shimla: मैडीकल कालेज के प्रोफैसर और चिकित्साधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 06:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में कुछ तबादले किए हैं। इन आदेशों के तहत टांडा मैडीकल कालेज के सहायक प्रोफैसर सहित विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सा अधिकारियों को नई तैनातियां दी गई हैं। डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कालेज टांडा के जनरल सर्जरी विभाग में कार्यरत डैजिग्नेटिड (असिस्टैंट प्रोफैसर) डा. कर्ण सिंह ठाकुर का तबादला अब डा. राधाकृष्णन राजकीय मैडीकल कालेज हमीरपुर में इसी पद पर कर दिया है।

कोटगढ़ (शिमला) स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत एमओ (ओबीजी) डा. प्रीति शर्मा को सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ में रिक्त पद के विरुद्ध तैनात किया है। आईजीएमसी शिमला के डॉट्स सैंटर में कार्यरत डा. पीयूष कुमार का तबादला जनहित में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी शिमला में किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी तबादले तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News