Shimla: हमीरपुर व चम्बा मैडीकल कालेज के जनरल सर्जरी विभाग में 3 असिस्टैंट प्रोफैसर नियुक्त, दो डाक्टर पदोन्नत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 06:23 PM (IST)

शिमला (संतोष): हमीरपुर व चम्बा मैडीकल कालेजों के जनरल सर्जरी विभाग में 3 असिस्टैंट प्रोफैसरों को तैनाती दी गई है। यह तैनाती पब्लिक सर्विस कमीशन की सिफारिशों के बाद दी गई है। इसमें हमीरपुर मैडीकल कालेज में डा. रवि सिंह डोगरा और डा. शमशेर सिंह को पोस्टिंग दी गई है, जबकि चम्बा मैडीकल कालेज में डा. कार्तिक कैष्ठा को तैनात किया गया है।श्

दो डाक्टर हुए पदोन्नत
इसके अलावा दो डाक्टरों को पदोन्नति का भी तोहफा मिला है। इसमें मैडीकल कालेज नेरचौक में मनोचिकित्सा विभाग में तैनात असिस्टैंट प्रोफैसर डा. विनीत शर्मा को इसी कालेज में एसोसिएट प्रोफैसर के पद पर प्रमोशन मिली है। इसी कालेज के रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग में तैनात असिस्टैंट प्रोफैसर डा. सौरभ सूद को इसी कालेज में बतौर एसोसिएट प्रोफैसर के पद पर पदोन्नति दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News