सरकार ने योजनाएं नहीं की बंद, साधन संपन्न लोगों से वापस ली फ्री सुविधाएं : विक्रमादित्य

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 11:48 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने योजनाएं बंद नहीं की हैं, केवल मात्र उनमें संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए साधन संपन्न यानि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से फ्री की सुविधा वापस ली है। यह बात उन्होंने मंगलवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पब्लिक का पैसा गरीब लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश से भारी नुक्सान हुआ है।

केंद्र सरकार से राहत राशि के रूप में कोई भी विशेष पैकेज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बागीपुल में 5 दिन के अंदर वैली ब्रिज तैयार किया है। अन्य स्थानों पर भी बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में 20 करोड़ के अतिरिक्त वैली ब्रिज खरीदे जा रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब समय पर मंडी में पहुंचे, इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News