हाईटैंशन लाइन ठीक करते 3 बिजली कर्मचारी झुलसे

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 10:08 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के नजदीक मशोबरा क्षेत्र के तहत नौटी खड्ड गुम्मा के गौसु में हाईटैंशन लाइन ठीक करते समय बिजली आने से करंट से 3 कर्मचारी झुलस गए। इनमें एक बिजली बोर्ड का फोरमैन और दो अन्य आऊटसोर्स कर्मचारी हैं। दोनों आऊटसोर्स कर्मियों को आई.जी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां इनकी हालत बेहतर बताई गई है। वहीं फोरमैन चेतराम को करंट के आंशिक झटके लगे और उसे घर भेज दिया गया है। ढली पुलिस इस घटना को लेकर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार गौसु में बिजली विभाग के एक दर्जन कर्मचारी एच.टी. लाइन की मुरम्मत कर रहे थे। मौके पर सुन्नी सैक्शन के एस.डी.ओ. व जे.ई. भी मौजूद थे। दिन में करीब 2 बजे काम करते हुए 3 कर्मचारियों को करंट लगा और वे पोल से गिर गए। हादसा होने के बाद दो कर्मियों को इलाज के लिए आई.जी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उधर, माना जा रहा है कि लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी हादसे के कारणों को लेकर चुप्पी साध रहे हैं। बिजली बोर्ड के सुन्नी सैक्शन के एक्सियन मदन ने बताया कि इस घटना में आऊटसोर्स आधार पर सेवारत दो कर्मी घायल हुए हैं। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं और इनकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का मुआयना कर करंट लगने के कारणों की जांच की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News