हिमाचल में फिर कांपी धरती, अलग-अलग स्थानों पर लगे भूकंप के झटके

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:54 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में रविवार सुबह कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। दिन का पहला झटका राजधानी शिमला में सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 7 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद सुबह 9.13 बजे मंडी जिले में भी धरती कांपी। मंडी में आए इस भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर नीचे स्थित था। दोनों ही स्थानों पर भूकंप की तीव्रता हल्की श्रेणी की रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News