डैंटल कालेज शिमला में बढ़ीं पी.जी. की 4 सीटें

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 07:07 PM (IST)

शिमला (जस्टा): डैंटल कालेज शिमला में पी.जी. के लिए 4 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसे लेकर कालेज प्रशासन को डैंटल काऊंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति मिल गई है। कालेज के प्रिंसीपल डा. आशु गुप्ता ने कहा कि विभिन्न विभागों में एक-एक सीट बढ़ाई है, जिसमें विद्यार्थी पी.जी. कर सकेंगे। अब डैंटल कालेज में पी.जी. के लिए 23 सीटें हो गई हैं। डैंटल कालेज शिमला में पहले 17 सीटें पी.जी. के लिए थीं। उसके बाद 2 सीटें बढ़ाई गई थीं और अब 4 सीटें बढ़ाने से पी.जी. के लिए कुल 23 सीटें हो गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत इकोनॉमिकली वीकर सैक्शन के लिए सरकारी कालेजों में 25 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय प्रधानमंत्री ने लिया था। उसी आधार पर डैंटल कालेज शिमला में जहां पहले बी.डी.एस. के लिए 60 सीटें थीं वहीं 25 फीसदी के हिसाब से 15 सीटें बढ़ी हैं और अब 75 सीटें बी.डी.एस. के लिए हो गई हैं। यहां 25 फीसदी के हिसाब से पोस्ट ग्रैजुएशन के लिए 4 सीटें बढ़ाई गई हैं। प्रिंसीपल ने कहा कि इकोनॉमिकली वीकर सैक्शन के तहत पिछले साल 2022 में पी.जी. सीटों के लिए अप्लाई किया था, जिसे डैंटल काऊंसिल ऑफ इंडिया ने स्वीकार कर लिया है। डैंटल कालेज में आने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई की बेहतरीन सुविधा मिले और यहां से विद्यार्थी पी.जी. करके निकलें, इस कालेज में उस उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बी.डी.एस. व एम.डी.एस. करने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो और मशीनरी कोई खराब न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यही नहीं, अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए भी प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में खराब पड़े उपकरण को बदला गया है और नई मशीनें लगाई गई हैं। बैठने की व्यवस्था अच्छी की गई है। समय-समय पर डैंटल कालेज विभिन्न स्थानों पर डैंटल कैंप लगाता है, जिससे लोगों को दांतों में होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया जा जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News