हिमाचल के चम्बा में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 04:44 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के चम्बा क्षेत्र में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.2 मापी गई है। भूकंप सुबह 8:47 बजे आया और इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रही। चूंकि भूकंप की तीव्रता 2.2 थी, जो कि माइक्रो श्रेणी में आती है, इसलिए इससे किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है। घटना की स्थिति की आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News