Shimla: BSNL ने लॉन्च किया रूरल एंट्री प्लान, उपभोक्ताओं को मिलेगा हाई स्पीड फाइबर इंटरनैट

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 05:54 PM (IST)

शिमला (राजेश): ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनैक्टीविटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीएसएनएल ने भारत सरकार की भारतनेट उद्यमी (बीएनयू )योजना के तहत नया रूरल एंट्री प्लान शुरू किया है। इस विशेष एफटीटीएच ब्रॉडबैंड योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के नए भारतनेट घरेलू ग्राहकों को मात्र 259 प्रतिमाह (जीएसटी) अतिरिक्त में हाई.स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड, असीमित वॉयस कॉलिंग और प्रसार भारती वेवस ओटीटी सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कंबोज ने बताया कि यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू की गई है और केवल ग्रामीण क्षेत्रों के नए भारतनेट घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। इच्छुक उपभोक्ता एफटीटीएच कनैक्शन के लिए रूरल एफटीटीएच ओटीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भारतनेट उद्यमी बनने का भी अवसर
मुख्य महाप्रबंधक राजन कंबोज ने बताया कि बीएसएनएल ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों को भारतनेट उद्यमी बनने का अवसर भी दे रहा है। इसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल फाइबर सेवाओं का विस्तार कर सकते हैं तथा इंसैंटिव और कमीशन के रूप में आकर्षक आय अर्जित कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News