प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा, सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 08:41 PM (IST)

पालमपुर (डैस्क): प्रदेश की 4 सीटों पर हुए लोकसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश में चारों सीटें अपने नाम की हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराया। बता दें कि यह सीट 2009 से भाजपा के पास है और इस जीत के साथ पार्टी ने यहां अपना प्रभुत्व बनाए रखा है। बता दें कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार में शिमला संसदीय क्षेत्र के 5 मंत्री भी इस क्षेत्र से कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके। इस चुनाव में सुरेश कश्यप ने 519748 मत हासिल किए जबकि विनोद सुल्तानपुरी ने 428297 मत प्राप्त किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News