Shimla: बिक्रम मजीठिया के हिमाचल कनैक्शन खंगाल रही विजीलैंस

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 07:25 PM (IST)

शिमला (राक्टा): आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के पंजाब विजीलैंस हिमाचल कनैक्शन भी खंगाल रही है। जांच में शिमला में कुछ अघोषित भूमि होने तथ्य सामने आए हैं। इसके साथ ही शिमला के मशोबरा में पूर्व मंत्री के पारिवारिक सदस्यों की कुछ संपत्तियां से जुड़ा रिकार्ड भी खंगाल रहा है। साथ ही कुछ अन्य जानकारियां भी निकल कर आई हैं, जिसके आधार पर विजीलैंस आगामी जांच में जुटी हुई है। हाल ही में विजीलैंस की एक टीम बिक्रम सिंह मजीठिया को मशोबरा भी लेकर आई थी।

सूचना के अनुसार मजीठिया की पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर फर्मों व कंपनी में शेयर, संपत्ति और हिस्सेदारी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। ऐसे में सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है और आय के स्रोतों का पता लगाया जा रहा। कथित आरोप है कि अवैध तरीकों से 540 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बनाई है, जबकि इसका कोई वैध स्रोत नहीं है।

जांच के दायरे में मजीठिया के कई ठिकाने हैं। यह मामला पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा 2021 के ड्रग मामले की जांच से जुड़ा है। 2021 में मजीठिया पर एंटी-ड्रग स्पैशल टास्क फोर्स की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

धारा-118 का हाे रहा उल्लंघन
धारा-118 के तहत प्रदेश का कोई भी जमीन मालिक किसी भी गैर कृषक को किसी भी जरिए (सेल डीड, गिफ्ट, लीज, ट्रांसफर, गिरवी आदि) से जमीन नहीं दे सकता। भूमि पर मालिकाना हक उसका होगा, जो प्रदेश में अपनी जमीन पर खेती करता है। हालांकि इस नियमों की प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों पर कई खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां कई बेनामी सौदे का भी खुलासा हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News