सिस्सु में देश की पहली Snow Marathon आयोजित, कर्नाटक के शास्वत व पलाचन की डोलमा ने मारी बाजी
punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 05:36 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): कर्नाटक के शास्वत ने देश में पहली बार आयोजित की गई स्नो मैराथन जीत ली है। शनिवार को लाहौल और स्पीति जिले के सिस्सु में आयोजित की गई देश की पहली मैराथन में शास्वत ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन को पूरा करने में 4 घंटे 41 मिनट का समय लिया। शास्वत लंबे समय से मनाली में ही रहकर रनिंग प्रैक्टिस में जुटे हुए थे। वहीं दूसरी और पलचान (मनाली) की डोलमा ने महिला वर्ग में बाजी मार कर यह फुल मैराथन 5 घंटे 5 मिनट में पूरी की। रीच इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मैराथन को 5 कैटेगरियों में करवाया गया था। यह पहला मौका था जब देश में स्नो मैराथन का आयोजन करवाया गया था। अब तक स्नो मैराथन ध्रुवीय क्षेत्रों, अंटार्कटिका, रूस और उत्तरी यूरोप जैसे ठंडे बर्फीले इलाकों के देशों में करवाई जाती थी।
हिमाचल प्रदेश में इस बार यह पहल ही नहीं बल्कि सर्वाधिक 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्नो मैराथन आयोजन का कीर्तमान भी स्थापित हुआ। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पुरुषों के वर्ग में रोहन ने 2 घंटे 53 मिनट के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में यह खिताब दीक्षा के नाम रहा जिन्होंने 2 घंटे 59 मिनट का समय लिया। 10 किलोमीटर की दौड़ दौलत राम के नाम रही, जिन्होंने 1 घंटा 04 मिनट का समय लिया। महिलाओं के वर्ग में यह खिताब हेमलता के नाम रहा, जिन्होंने यह दूरी 1 घंटा 20 मिनट में पूरी की।
5 किलोमीटर कैटेगरी में पुरुषों के वर्ग में नवनीत जबकि महिलाओ के वर्ग में यह रेस शृष्टि के नाम रही। स्थानीय लोगों में दौड़ के प्रति उत्साह जगाने के लिए एक किलोमीटर की रेस भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मैराथन के ब्रांड एम्बैसेडर कैरेन डिसूजा ने भी इस अवसर पर शिरकत की और प्रतिभागियों के साथ 10 किलोमीटर तक की दौड़ लगाई।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

SpiceJet छह महीनों तक क्रेडिट सुइस को 10 लाख डॉलर प्रति माह किस्त देः न्यायालय

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा