चम्बा-सेरी रूट पर बस सेवा बंद होने पर स्कूल-कालेज विद्याॢथयों ने दिया धरना
punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 05:17 PM (IST)

चम्बा (सुशील): चम्बा-सेरी रूट पर बस सेवा बंद होने पर स्कूल-कालेज के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। मंगलवार को विद्याॢथयों ने सेरी में धरना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक परिवहन निगम व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन द्वारा मौके पर बस को भेजा गया। उसके बाद विद्याॢथयों ने धरना खत्म किया। प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ विद्याॢथयों ने एस.डी.एम. चम्बा नवीन तंवर को ज्ञापन सौंपा और समस्या के बारे में अवगत करवाया। विद्यार्थी सोनी, मोनिका, प्रवीण, कुशाल, पवन, दीपकभाटिया आदि ने बताया कि चम्बा-सेरी रूट पर सुबह 9 बजे बस चलती थी, लेकिन कोरोना काल के चलते लंबे समय से बंद पड़ी हुई है।
उन्होंने बताया कि कभी-कभी चलती है, लेकिन रोजाना नहीं चल रही है। उन्होंने बताया कि बिना किसी कारण के बस सेवा बंद कर दी गई है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों के साथ विद्याॢथयों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल भी शुरू हो गए है। इस बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इस रूट पर क्षेत्र के लोगों के साथ विद्याॢथयों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द चम्बा-सेरी रूट पर सुबह बस सेवा सुचारू चलाई जाए ताकि ओर अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।