सत्यैंद्र जैन बोले हिमाचल की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 06:00 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निपी): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। जैसै-जैसे ये चुनाव पास आ रहे हैं वैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अपना जलवा दिखा रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी 68 सीटों से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में दो पार्टियां ही राज करती हैं। यहां के लोग पार्टी से परेशान होकर दूसरी पार्टी को नोट डालते हैं लेकिन इस बार उनके पास तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी का होगा। सत्येंद्र जैन ने कहा है कि जैसे दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का नाम और निशान खत्म कर दिया है ठीक उसी प्रकार वह हिमाचल में भी कांग्रेस और भाजपा क राज खत्म कर देंगे। दिल्ली में भाजपा पार्टी को आम आदमी पार्टी ने तीन बार हराया है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर उतरेगी। कहा जा रहा है कि प्रदेश में प्राइवेट स्कूल अधिक फीस ले रहे हैं। "आप" पार्टी आने से सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल में की तरह बनाया जाएगा। कांगड़ा की आबादी के मुताबिक यह जिला बहुत बड़ा है लेकिन यहां पर कोई अच्छा अस्पताल नहीं है। उन्होंने कहा कि वे जब हिमाचल आए थे तो ऐसा लगता था कि यहां से वह पांच से अधिक सीटें नहीं जीत पाएंगे।

समय अनुसार वहां के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हम यहां से पांच सात सीटों से नहीं बल्कि पूरी 68 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। बता दें कि समय आने पर प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाएगा जब सारे विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी का झंडा लहराया जाएगा। सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अभी तो हम आएं हैं देखिए आगे- आगे होता है क्या?    
 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News