सतपाल सिंह सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 10:16 PM (IST)

शिमला (योगराज): पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को सरकार ने राज्य के छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष पद से नवाजा है। राज्यपाल की ओर से छठे वित्त आयोग के गठन की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। वित्त आयोग पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करता है। आयोग इन संस्थानों के लिए संसाधनों के आबंटन की भी सिफारिश करता है। इस अधिसूचना के अनुसार राज्य के छठे वित्त आयोग का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बनाए गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर पद मिला है।

इसके सदस्य अतिरिक्त मुख्य सचिव अथवा प्रधान सचिव पंचायती राज और अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव शहरी विकास बनाए गए हैं। राज्य के योजना सलाहकार इस आयोग के एक्स ऑफिशियो सदस्य सचिव होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही सतपाल सिंह सत्ती की सरकार में नियुक्ति की चर्चा चल रही थी। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को छठे वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News