सत्ती बोले-प्रदेश के इतिहास में सुखराम परिवार ने अब तक 5 बार बदला दल

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2019 - 06:42 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सुखराम का पूरा परिवार शुरू से अवसरवाद की राजनीति करता रहा है और विकास में रुचि लेने की बजाय प्रांरम्भ से अपने परिवार के विकास में जुटा है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में एकमात्र एक ऐसा परिवार है जो अब तक 5 बार दल बदलता रहा है। प्रदेश की जनता से ज्यादा अपने परिवार के प्रति निष्ठा रखने वाले इस परिवार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

अनिल शर्मा ने किया पार्टी अनुशासन की सीमाओं का उल्लंघन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी करके अनिल शर्मा ने पार्टी अनुशासन की सारी सीमाओं का उल्लंघन किया है और पुत्रमोह को पार्टी से ऊपर तरजीह देकर भाजपा के मूल सिद्धान्त पहले देश, फिर पार्टी और अंत में परिवार की भी अवेहलना करके प्रदेश के लाखों कार्यकताओं के दिलों को ठेस पहुंचाई है।

भाजपा की सदस्यता से दें त्याग पत्र

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाता है। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरन्त भाजपा की सदस्यता से त्याग पत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने थे इसलिए जब उन्हें पार्टी पर विश्वास नहीं है तो उन्हें विधायक पद से भी त्यागपत्र देकर नया जनादेश प्राप्त करना चाहिए।

पुत्र मोह फंस कर मंडी की जनता से किया विश्वासघात

उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ने भाजपा पर भरोसा करके अनिल शर्मा को विधायक बनाया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें मंत्री पद देकर मंडी की जनता के प्रति अपना प्यार जताया था लेकिन अनिल शर्मा ने परिवारवाद और पुत्र मोह में फंस कर मंडी की जनता से विश्वासघात किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News