ऊना के बहडाला में सतपाल सत्ती ने किया 2 सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 07:15 PM (IST)

ऊना (अमित): छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को ग्राम पंचायत बहडाला में एक करोड़ रुपए से निर्मित 2 सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ किया। ये योजनाएं बहडाला बाग और ईंट-भट्ठा के नजदीक जनता को समर्पित की गई हैं। इन योजनाओं के संचालन से लगभग 52 हैक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत जहां हर घर को नल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है, वहीं दूसरी और हर खेत को जल उपलब्ध करवानेे के लिए सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है ताकि कृषि योग्य भूमि को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो सके। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा ऊना विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया गया है। 
PunjabKesari, Satpal Singh Satti Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News