Kangra: पंजाब केसरी ग्रुप पर कार्रवाई काे लेकर संजय चौहान ने घेरी पंजाब सरकार, कहा-मीडिया को डराना जनता की आवाज दबाने जैसा

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 09:10 PM (IST)

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है।

संजय चौहान ने अपने बयान में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है और लोकतंत्र में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मीडिया संस्थान के खिलाफ की जा रही प्रतिशोध की कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

संजय  चौहान ने जोर देकर कहा कि मीडिया को डराना या धमकाना सीधे तौर पर आम जनता की आवाज को दबाने के समान है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में प्रैस की स्वतंत्रता अनिवार्य है। यदि सरकारें अपनी आलोचना से घबराकर मीडिया का मुंह बंद करने का प्रयास करेंगी तो यह तानाशाही रवैये को दर्शाता है।

संजय चौहान ने पंजाब सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकारों को आलोचनाओं से डरने की बजाय उन्हें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News