Kangra: मैक्लाेडगंज में रशियन महिला वाहन चालकाें और दुकानाें पर फैंक रही पत्थर, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 11:39 AM (IST)

धर्मशाला (तिलक): पर्यटन नगरी मैक्लाेडगंज में शुक्रवार शाम काे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विदेशी रशियन महिला हर आने-जाने वाले वाहन चालकाें और दुकानाें पर पत्थर फैंकने लगी। यह मामला मैक्लाेडगंज के जाेगीवाड़ा का है और इस विदेशी महिला के मुंह से काफी खून भी बह रहा था। उस समय वहां का माहाैल तनावपूर्ण हाे गया। हालांकि स्थानीय लाेगाें द्वारा विदेशी महिला काे ऐसा न करने को कहा गया पर वह नहीं मानी।

महिला ने स्थानीय लाेगाें काे ट्रांसलेटर के द्वारा समझाया कि किसी तिब्बतियन समुदाय के व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और व्यक्ति ने उस विदेशी महिला का जबड़ा भी ताेड़ दिया है। हालांकि पूरा मामला क्या था और किस बात काे लेकर महिला के साथ तिब्बतियन व्यक्ति ने मारपीट की, इसका पता नहीं चल पाया है। महिला काे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहाेत्री ने बताया कि रशियन महिला के खिलाफ लाेगाें ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है कि वह हर आने-जाने वाले और दुकानाें पर पत्थर मार रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News