मुसीबत : बर्फबारी व हिमस्खलन से रोहतांग दर्रा बंद, मढ़ी से वापस मनाली भेजे वाहन

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2020 - 05:36 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी व बंता मोड़ में हिमस्खलन होने के चलते मनाली से लाहौल जा रहा किसानों-बागवानों का काफिला भी मढ़ी से वापस मनाली लौट आया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुबह मनाली से गई गाड़ियाें को मढ़ी में रोक दिया था लेकिन बर्फबारी थमती न देख प्रशासन ने काफिले को वापस मनाली भेज दिया।
PunjabKesari, Snowfall Image

वहीं बता मोड़ में हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मढ़ी से रवाना हुई और कुछ ही घंटों के बाद बीआरओ ने खराब मौसम के बीच अवरुद्ध सड़क को बहाल कर दिया। बता दें कि कोकसर से मनाली आ रहे 6 वाहन बर्फबारी से पहले ही सुबह-सवेरे रोहतांग दर्रा पार कर मनाली पहुंच गए हैं। रविवार को रोहतांग सहित मनाली की ओर ब्यासनाला जबकि लाहौल की ओर कोकसर से गोंदला तक बर्फ  के फाहे गिरे हैं।
PunjabKesari, Snowfall Image

बीआरओ कमांडर उमा शंकर ने बताया कि सुबह के समय बंता मोड़ में हिमस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। बीआरओं ने कुछ ही घंटों बाद सड़क को बहाल कर दिया था। वहीं डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने व बंता मोड़ में हिमस्खलन को देखते हुए लाहौल जाने वाले वाहनों को मढ़ी से वापस मनाली भेज दिया है। सोमवार को भी रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News