किन्नौर में NH-5 पर अचानक गिरी चट्टानें...मची अफरा-तफरी; सामने आया खौफनाक वीडियो

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 07:08 PM (IST)

Kinnaur News: जनजातीय जिला किन्नौर में शुक्रवार शाम प्रकृति का कहर देखने को मिला। जिले के खारों पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग पर पत्थरों और चट्टानों का अंबार लग गया। इस घटना के कारण हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई है।

यातायात और आवाजाही पर बड़ा असर

इस भूस्खलन के चलते जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की ओर जाने वाली सभी प्रकार की वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अचानक आए इस भूस्खलन से सीमावर्ती क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मुख्यालय से कट गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम हरकत में आ गई है। ओसी पवारी अक्षय दुबे के नेतृत्व में BRO की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल हाईवे को बहाल करने के लिए मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोला जाए ताकि संपर्क बहाल हो सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News