भू-स्खलन से मार्ग बंद, शिलान्यास के लिए विधायक को करनी पड़ी पद यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 02:12 AM (IST)

भरमौर: होली उपतहसील मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर घडो नामक स्थान पर भारी भू-स्खलन के कारण होली-लाके वाली माता मार्ग बंद हो गया है। भू-स्खलन से गिरे मलबे की चपेट में लोगों के खेत व अन्य भूमि भी आने का समाचार है। मुख्य सड़क पर चले कटाई कार्य के कारण लगभग 40 मीटर का पहाड़ धंस गया है जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इस स्थान पर 2 दिन पूर्व ही भू-स्खलन का आभास होने के कारण कार्य बंद कर दिया गया था मगर शुक्रवार सुबह अधिक मात्रा में मलबा गिर गया, जिससे किसी जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ। यहां काम कर रही कम्पनी की मशीनरी अगर मार्ग को खोले भी तो एक सप्ताह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। 

विधायक जिया लाल ठाकुर को जाना पड़ा पैदल
वहीं बजोल पुल का शिलान्यास करने के लिए विधायक जिया लाल ठाकुर को भू-स्खलन वाले स्थान से पैदल गुजरना पड़ा। बजोल पंचायत में रावी नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास कर वापस लौटने के बाद भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने इस भू-स्खलन से प्रभावित किसानों-बागवानों को उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News