दारचा में हिमस्खलन व कडू नाले में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध
punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 08:44 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मनाली-लेह मार्ग पर दारचा के समीप हिमस्खलन होने से दारचा-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है जबकि कडू नाले के पास भूस्खलन से किलाड़ मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सिस्सू सहित जिस्पा, दारचा व कडू नाले के आसपास लगातार हिमस्खलन व भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि बीआरओ लगातार सड़क बहाल कर रहा है लेकिन लगातार हो रहे हिमस्खलन से दिक्कत बढ़ी है। लाहौल में दिनभर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। दूसरी ओर होली पर्व के साथ वीकैंड के चलते मनाली सहित लाहौल में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। शनिवार को सोलंगनाला सहित अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल सहित सिस्सू में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। पर्यटन कारोबारी सुमन व सोनम ने बताया कि शनिवार को सिस्सू में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ा। उधर, बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने कहा कि सड़क बहाली के कार्य जारी हैं तथा जल्द ही सड़क बहाल कर ली जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here