लाहौल-स्पीति: धुंधी पुल के पास हिमस्खलन से बंद हुई सड़क, एसपी ने लोगों से की ये अपील

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 11:43 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले के अनुसार धुंधी पुल के पास हिमस्खलन हुआ है, जिसके कारण सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के कारण इस सड़क मार्ग पर रात के समय यातायात संचालन संभव नहीं है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि हिमस्खलन के कारण यह सड़क मार्ग काफी जोखिम भरा हो गया है इसलिए रात के समय इस सड़क मार्ग पर सफर न करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News