सड़क हादसा: जीप व कार खाई में गिरने से 4 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 10:29 AM (IST)

 

गोहर : गोहर की ज्यूणी घाटी में गत रात्रि 2 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसों में 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धंगयारा से एक यूटीलिटी जीप जहल की ओर जा रही थी, जिसमें 3 लोग सवार थे। जैसे ही जीप जहल लिंक रोड के पास मोड़ काटने लगी अचानक खाई में जा गिरी जिससे तीनों सवार घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया, जहां से एक गंभीर घायल महेंद्र सिंह पुत्र हिम सिंह निवासी जहल को नेरचौक मैडीकल कालेज मंडी रैफर कर दिया गया जबकि टेक सिंह और पुष्पराज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, वहीं नेरचौक मैडीकल कालेज से गंभीर घायल को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। दूसरी घटना में कार चालक कुश कुमार घायल हो गया है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने पी.जी.आई. रैफर घायल के परिजनों को 5,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News