दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर कार, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 11:37 AM (IST)

मंडी(नीरज) : उपमंडल पधर के पर्यटन स्थल फुलाधार की सैर करने आए दिल्ली के दो दोस्तों की फॉर्च्यूनर कार देवधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। जिस कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसे इलाज के लिए जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा रविवार देर शाम को हुआ। पधर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रमणीक वत्स सपुत्र जयप्रकाश फ्लैट नंबर 812 इंपीरियल ब्लॉक एस्टेट वैशाली गाजियाबाद यूपी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
PunjabKesari

रमणीक ने बताया कि उसने फुलाधार में यहां के स्थाई निवासी लेख राम से लीज पर जमीन ली हुई है। जहां ट्रैकर हट बनाकर अपना रोजगार शुरू किया है। उसके दो दोस्त अरुण स्वामी और दीपक चौधरी यहां घूमने के लिए दिल्ली से आए हुए थे। झटिंगरी-फुलाधार संपर्क मार्ग में वह अपने दोस्तों के साथ अपनी कार में जा रहे थे। जबकि फॉर्च्यूनर कार में संतोष कुमार गाजियाबाद और राजेश तनेजा सवार था। देवधार के पास चालक संतोष कुमार के नियंत्रण खो जाने से फॉर्च्यूनर कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
PunjabKesari

घटना में संतोष कुमार चालक और राजेश तनेजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राजेश तनेजा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। वही संतोष कुमार (चालक) को सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चालक संतोष कुमार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी जाने का मामला दर्ज किया है। अन्वेषण अधिकारी हेड कांस्टेबल जयसिंह मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News