काम से लौट रहा BRO का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 जवान की मौत, 4 घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 05:13 PM (IST)

कुल्लू: लाहौल-स्पीति के सिस्सू के पास बीआरओ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां एक जवान की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि हादसे में घायल हुए एक जवान को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और तीन जवानों को मनाली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बीआरओ के जवान काम से लौट रहे थे। सिस्सू के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे में मरने वाले जवान की पहचान केरल निवासी अरूण कुमार (34) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में किसी की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News