विदेश से लौट रहा युवक बस में हुआ लूट का शिकार, 12 घंटे बाद भी नहीं आया होश (Video)

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 04:14 PM (IST)

ऊना (अमित): सऊदी अरब से अपने वतन वापिस लौटा ऊना जिला का एक युवक अपने ही देश में लूट का शिकार बन गया। गांव जोल का निवासी राज कुमार छुट्टी लेकर अपने घर वापिस घर आ रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे वह सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचा था, जहां से एचआरटीसी की दिल्ली से ऊना के लिए बस ली। रास्ते में एक अंजान व्यक्ति ने उसको जूस पिलाया, जिसके बाद बेहोश हो गया। चंडीगढ़ से आगे बस पहुंचने पर बस के परिचालक ने देखा कि राजकुमार बेहोशी की हालत में है। काफी देर तक होश न आने के बाद जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया।
PunjabKesari

ऊना पहुंचने पर उसको परिजनों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर राजकुमार का उपचार जारी है। चिकित्सकों की मानें तो फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद पीड़ित के बयान लिए जाएंगे। शातिरों ने व्यक्ति के बैग से क्या-क्या सामान व कितनी नगदी उड़ाई है, इसका पता भी बयान दर्ज करने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News