HPRCA: मेडिकल लैब टैक्निशियन और JOA-लाइब्रेरी की परीक्षा के परिणाम घोषित, 6 जून को होगी डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 04:45 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (पोस्ट कोड 25014) और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (लाइब्रेरी) (पोस्ट कोड 25024) के 78 पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल को आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 की परीक्षा में उत्तीर्ण 2 उम्मीदवारों और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (लाइब्रेरी) की परीक्षा में उत्तीर्ण 159 उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 6 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सैल्फ अटैस्टड फोटो प्रतियों के 2-2 सैट, आवेदन पत्र की डॉऊनलोडेड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

