Hamirpur: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घाेषित, अभ्यर्थी यहां करें चैक
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:49 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव चौहान): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) के 343 पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष 25 से 27 दिसम्बर तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन (hprca.hp.gov.in) पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग के परिसर में होगी, जिसका शैड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

