सोशल मीडिया पर दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध; आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 12:01 PM (IST)

Hamirpur News : सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग आखिरकार पुलिस थाने और सलाखों के पीछे जाकर खत्म हुआ। दरअसल, बिलासपुर की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हमीरपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी हमीरपुर के चबूतरा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की युवती और हमीरपुर के चबूतरा निवासी युवक की जान पहचान सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने और शादी के सपने देखना शुरू कर दिए। पीड़िता ने सबसे पहले इस मामले की शिकायत जिला बिलासपुर के पुलिस थाने में दर्ज करवाई करवाई थी, क्योंकि घटना क्षेत्र हमीरपुर से जुड़ा था, इसलिए बिलासपुर पुलिस ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए हमीरपुर पुलिस को फॉरवर्ड (स्थानांतरित) कर दिया। इसके बाद हमीरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को आरोपी को धर दबोचा।

होटल में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि युवक ने अपनी वास्तविक निजी जानकारी उससे छुपाए रखी और उसे धोखे में रखा। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवक द्वारा अपनी निजी जिंद‌गी के बारे में कोई अहम जानकारी छुपाए रखने को लेकर दोनों में गहरे मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

इसके बारे में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर एंगल से इसकी गहन तहकीकात में जुटी हुई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News