CBSE स्कूलों में ड्रेस कोड पर 18 स्कूलों की रिपोर्ट लंबित, विभाग ने मांगा जवाब

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 02:37 PM (IST)

Shimla News : प्रदेश के सात जिलों के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पूरी तरह तरह ड्रेस कोड लागू नहीं हुआ है। हालांकि चम्बा, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और ऊना के सभी संबंधित स्कूलों में ड्रेस कोड शत-प्रतिशत लागू कर दिया गया है, जबकि सात जिलों के 18 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से संबंधित रिपोर्ट लंबित है।

शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के मामले में शिक्षा विभाग की जिलावार रिपोर्ट में यह सामने आया है। विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों से ड्रेस कोड की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को नोटिस जारी करने की तैयारी भी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेस कोड लागू लागू करने के अनुसार मामले में हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और सोलन जिले के स्कूलों से जानकारी मांगी गई है। इनमें हमीरपुर जिले का सुजानपुर, कांगड़ा के धर्मशाला और हरिपुर, किन्नौर के कानम, निचार और भावानगर तथा लाहौल-स्पीति का काजा स्कूल शामिल हैं। इसी तरह मंडी जिले के पधर, टेवर, बलद्वाड़ा, भदरवाड़ और कोलनी बलवान, शिमला जिले के ननखाड़ी, दत्तनगर, टिक्कर, झाकड़ी और देहा बलसन तथा सोलन जिले के कुनिहार स्कूल से भी ड्रेस कोड की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। विभाग संबंधित स्कूलों से रिपोर्ट लंबित रहने के कारणों की जानकारी भी मांग सकता है।

नए साल से स्कूलों का रंग-रूप बदलने की भी तैयारी

सीबीएसई स्कूलों में ड्रेस कोड के साथ ही स्कूल भवनों और परिसरों को भी नई पहचान देने की तैयारी है। इसके तहत सीबीएसई स्कूलों की पहचान हरे और कीम रंग जोड़ने है। विद्यार्थियों के लिए नई वर्दी आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News