कष्ट हमारे बुरे कर्मों और कार्यों का परिणाम : दलाईलामा

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 08:48 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): मुख्य बौद्ध मंदिर मैक्लोडगंज में शुरू हुई दलाईलामा टीचिंग के दूसरे दिन शुक्रवार को धर्मगुरु दलाईलामा ने अपने अनुयायियों को कर्म, कष्ट और कष्ट के कारणों के बारे में उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि बुद्ध भगवान ने कहा है कि कष्ट कभी भी बिना कारण नहीं आते। यह हमारे बुरे कर्मों एवं कार्यों का ही परिणाम होता है। हमें अपनी परेशानियों को समझना चाहिए और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। भगवान बुद्ध ने यह कभी कहा था कि सिर्फ प्रार्थना से कष्ट दूर नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की टीचिंग बहुत व्यावहारिक होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि आप भगवान बुद्ध की पूजा करेंगे और सब कुछ ठीक हो जाए तो यह भी संभव नहीं है। इसके लिए आपको खुद भी प्रयास करने होंगे। धर्म के अध्ययन से पता चलता है कि हम किस तरह से प्रकृति के साथ जुड़े हुए हैं। धर्म अध्ययन से ही आप खुद के बारे में जान पाते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News