10वीं पास-फेल युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका! 10 अप्रैल को होगी 70 पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:47 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। इसके लिए 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष की आयु के केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक तय की गई है। शारीरिक मापदंड के तहत उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सैंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर सौंपे जाएंगे। चयनित युवाओं को 17,500 रुपए से लेकर 23,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक युवा जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट के साथ इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News