युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, क्लर्कों के 40 पदों के लिए इस दिन तक करें आवेदन

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 05:01 PM (IST)

Hamirpur News : कार्मिक विभाग के अंतर्गत सचिवालय प्रशासनिक सेवाएं-1 में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 सितंबर 2026 रात 11ः59 मिनट तक खुला रहेगा। इसकी अधिसूचना आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News